/newsnation/media/post_attachments/images/2017/05/28/95-lalu.jpg)
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। लालू इस मुलाकात के बाद पटना लौट आए हैं। उन्होंने कहा है, '17 पार्टियों की जुटान के बाद देश की राजनीति बदलेगी।'
लालू ने साफ कहा कि, 'सबने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत कर दिया है।'
आपको बता दे कि पिछली शुक्रवार को सोनिया गांधी के बुलावे पर भाजपा विरोधी दलों के प्रमुख नेता दिल्ली में जमा हुए थे। इस बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी गए थे लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसमें नहीं गए थे।
Discussed on election of President, Vice President; authorized Sonia ji to form committee: Lalu Yadav on meeting with Sonia Gandhi in Delhi pic.twitter.com/c54p1rPAnb
— ANI (@ANI_news) May 28, 2017
नीतीश कुमार का पीएम मोदी के बुलाने् पर जाना और सोनिया गांधी आमंत्रऩ को टालने से वजह से कई राजनीतिक कयास लगने शुरू हो गए।