साक्षी महाराज के विवादित बयान पर लालू और डी राजा ने की कार्रवाई की मांग

डी राजा ने कहा था, 'साक्षी महाराज का बयान सांप्रदायिक और मुस्लिमों के खिलाफ भड़काने वाला है। चुनाव आयोग को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।'

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
साक्षी महाराज के विवादित बयान पर लालू और डी राजा ने की कार्रवाई की मांग

लालू यादव (फाइल फोटो)

आरजेडी प्रमुख लालू यादव और सीपीआई के नेता डी राजा ने साक्षी महाराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दोनों नेताओं ने साक्षी महाराज के उस बयान की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी धर्मों में दाह संस्कार किया जाना चाहिए।

Advertisment

साक्षी महाराज ने अपने एक बयान में कहा था कि भारत में जगह की कमी को देखते हुए किसी भी धर्म-संप्रदाय के लोगों को शव दफनाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए बल्कि शवों का दाह संस्कार किया जाना चाहिए।

लालू ने कहा, 'साक्षी महाराज विवादत नेता रहे हैं और उनके इस बयान पर कार्रवाई होनी चाहिए।' लालू की बातों पर सहमति जताते हुए डी राजा ने भी कार्रवाई की मांग की थी।

डी राजा ने कहा था, 'साक्षी महाराज का बयान सांप्रदायिक और मुस्लिमों के खिलाफ भड़काने वाला है। चुनाव आयोग को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। पीएम मोदी देश के संविधान को बनाए रखने में असफल रहे हैं। वह बीजेपी नेताओं पर लगाम भी नहीं रख पा रहे हैं।'

इसे भी पढेंः बीजेपी सांसद साक्षी महराज का विवादित बयान, बोले- लोग किसी भी धर्म के हों उनका दाह संस्कार होना चाहिए

साक्षी महाराज ने कहा, 'भारत में दो-ढाई करोड़ साधु हैं, सबकी समाधि में कितनी जमीन लगेगी। इसके अलावा 20 करोड़ मुस्लिम भी हैं तो अगर सबको कब्र चाहिए तो हिंदुस्तान में जमीन ही कहां बचेगी।'

इसे भी पढेंः रामजस विवाद पर राहुल गांधी बोले, नफरत फैलाना प्रधानमंत्री मोदी के डीएनए में है

साक्षी के बोल यहीं नहीं रुके बल्कि आगे उन्होंने कहा, 'चाहे उसे आप कब्रिस्तान कहें, चाहे शमशान हर शव का दाह किया जाना चाहिए। किसी भी शव को दफनाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।'

Source : News Nation Bureau

D Raja Lalu Sakshi Maharaj
      
Advertisment