सत्यपाल मलिक को भेजा गया जम्मू कश्मीर, बिहार के राज्यपाल बने लालजी टंडन

केंद्र सरकार ने सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
सत्यपाल मलिक को भेजा गया जम्मू कश्मीर, बिहार के राज्यपाल बने लालजी टंडन

लालजी टंडन (फोटो- @LalJiTandonbjp)

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर का नया राज्यपाल नियुक्त किए गए है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, मलिक एनएन वोहरा का स्थान लेंगे। वोहरा 10 साल से अधिक समय से यहां के राज्यपाल थे। बयान के अनुसार बीजेपी के नेता लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। वह केके पॉल का स्थान लेंगी।

Advertisment

केंद्र सरकार ने सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद अब सिक्किम के राज्यपाल होंगे। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। बयान में कहा गया है, 'ये नियुक्तियां कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।'

Source : IANS

Satyapal Malik Jammu and Kashmir Lal Ji Tandon Bihar Governor
      
Advertisment