देश के मुख्य श्रम आयुक्त ने लद्दाख में झारखंड, बिहार, नेपाल से आए मजदूरों की सुनीं समस्याएं
देश के मुख्य श्रम आयुक्त ने लद्दाख में झारखंड, बिहार, नेपाल से आए मजदूरों की सुनीं समस्याएं
नई दिल्ली:
देश के मुख्य श्रम आयुक्त डीपीएस नेगी ने लेह में चल रहीं विकास परियोजनाओं में श्रम कानूनों और श्रम संहिताओं के लागू होने की पड़ताल की। उन्होंने स्थानीय मजदूरों के साथ झारखंड, बिहार और नेपाल से आए श्रमिकों की भी समस्याएं सुनीं।नेगी ने पिछले दो दिनों के दौरान केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख, पावरग्रिड, एनएचपीसी, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी, बीपीसीएल, आईओसीएल, एचपीसीएल, एनएचआईडीसीएल और एएआई के परियोजना अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों में उनके परियोजना स्थलों पर वर्तमान श्रम समस्याओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने वहां प्रारंभ की गई विभिन्न गतिविधियों का भी अध्ययन किया।
नेगी ने करुतुंगसे और पैंगोंग रोड में झारखंड, बिहार, नेपाल से आए श्रमिकों के साथ-साथ स्थानीय लद्दाख के श्रमिकों से भी मुलाकात की और उनका हाल-चाल पूछा। नेगी ने उन्हें विस्तार से उनके अधिकारों के बारे में बताया।
परियोजनाओं के प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य श्रम आयुक्त को विभिन्न श्रम कानूनों के अनुपालन के संबंध में जानकारी दी। नेगी ने उनकी परियोजनाओं पर श्रम कानूनों के अनुपालन की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। नेगी ने अधिकारियों व ठेकेदारों को श्रम कानूनों के क्रियान्वयन तथा नए श्रम संहिताओं के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने श्रमिकों से प्रवासी कामगारों के लिए बनाए जाने वाले एनडीयूडब्ल्यू पोर्टल में अपना पंजीकरण कराने की अपील की। श्रम और रोजगार मंत्रालय शीघ्र ही यह पोर्टल शुरू करने जा रहा है। नेगी ने परियोजना अधिकारियों द्वारा खरीदे जाने वाले प्रस्तावित आश्रय स्थलों के डिजाइन की सराहना की।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी