जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन के बाद बचाए गए 5 जवानों की हुई मौत

जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में आए भीषण हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए 5 जवानों की मौत हो गई है

जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में आए भीषण हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए 5 जवानों की मौत हो गई है

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन के बाद बचाए गए 5 जवानों की हुई मौत

फाइल फोटो

जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में आए भीषण हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए 5 जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इन जवानों की मौत गंभीर चोट लगने की वजह से हुई है।

Advertisment

माछिल सेक्टर में आए हिमस्खलन के बाद ये जवान बर्फ के नीचे दब गए थे। मारे गए जवान 56 राष्ट्रीय रायफल के थे। 

ये  जवान राष्ट्रीय राइफल्स के गश्ती दल का हिस्सा थे। सभी जवानों का अस्पताल में हाइपोथर्मिया का इलाज किया जा रहा था। हाइपोथर्मिया में शरीर का तापमान असामान्य हो जाता है।

इससे पहले भी बुधवार को जम्मू कश्मीर में ही एलओसी से सटे गुरेज सेक्टर में 15 जवान हिमस्खलन में फंस गए थे जिसमें 14 जवानों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: बर्फ में फंसे सभी 5 जवानों को बचाया गया

गौरतलब है कि इस बार सर्दी के मौसम में जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है जिससे वहां हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी का कहर, हिमस्खलन ने ली 14 जवानों की जान

Source : News Nation Bureau

Soldiers avalanche indian-army jammu-kashmir
Advertisment