कर्नाटक की महिला से हॉस्टल के अंदर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक की महिला से हॉस्टल के अंदर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मैसूर:
मैसूर के एक महिला छात्रावास के अंदर 23 वर्षीय महिला के साथ एक परिचित व्यक्ति ने दुष्कर्म किया, पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।यह घटना शुक्रवार की है और आरोपी एक धार्मिक अध्ययन केंद्र का ड्राइवर है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार होने से पहले उसे चाकू से घायल कर दिया।
इस घटना का पता तब चला जब उसके छात्रावास के साथी लौटे, जिसके बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी एक दूसरे को जानते थे।
कानून-व्यवस्था के डीसीपी प्रदीप गुंती ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस अधिकारियों ने आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज इकट्ठे किए।
उन्होंने पीड़िता के दोस्तों और छात्रावास के साथियों के बयान भी दर्ज किए।
मैसूर के आयुक्त चंद्र गुप्ता ने कहा कि दुष्कर्म का मामला नरसिम्हाराजा पुलिस थाने की सीमा में दर्ज किया गया और पुष्टि की कि आरोपी पीड़िता को जानता था।
पुलिस ने कहा, पीड़िता ने शुरू में दावा किया कि एक अज्ञात युवक ने भीख मांगने के बहाने छात्रावास में घुसकर दुष्कर्म किया।
पूछताछ के बाद उसने कहा कि आरोपी एक जाना पहचाना व्यक्ति है। जांच जारी है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें