/newsnation/media/post_attachments/images/2017/06/16/95-88-48-rail-pti_5_5.jpg)
प्रतीकात्मक फोटो
यात्रियों को रेल टिकट कैंसल कराने के लिए टिकट काउंटर पर घंटों लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ही काउंटर से लिए टिकट को कैंसल कराने की सुविधा शुरू कर दी है। पैसेंजर इसको वेबसाइट पर काउंटर टिकट कैंसलेशन पर जाकर निरस्त करा सकते है।
और पढ़ेंः मुंबई बम धमाका: अबू सलेम समेत 7 लोगों पर टाडा कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
काउंटर टिकट रद्द करने की ऑनलाइन प्रक्रिया
1. सबसे पहले पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर डालें। और फिर कैप्चा भरें।
2. पुष्टि करने के लिए चेक बॉक्स सेलेक्ट करें, यह सभी नियम और प्रक्रिया से सहमति के लिए है।
3. सबमिट करने के बाद, टिकट बुकिंग के समय दिया गया मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी मिलने के बाद ओटीपी डालें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
4. ओटीपी डालने के बाद, स्क्रीन पर पीएनआर जानकारी की जानकारी डिस्प्ले पर दिखेगी।
5. जानकारी को वेरिफाई करने के बाद फुल कैंसिलेशन के लिए 'कैंसिल टिकट' पर क्लिक करें। इसके बाद रिफंड होने वाला अमाउंट स्क्रीन पर दिखाएगा।
6. यात्री द्वारा एक बार पुष्टि करने पर पूरे पीएनआर को कैंसिल कर दिया जाएगा और पीएनआर को कैंसिल मार्क कर दिया जाएगा। लेकिन सिस्टम में रिफंड के तौर पर मार्क नहीं होगा। सीट खाली हो जाएगी। वेबसाइट पर यात्री को रिफंड अमाउंट भी बता दिया जाएगा।
चैंपियंस ट्राफी 2017 से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us