जानिए कौन है दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग?
इस समय वे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र ऊर्जा पर पीएचडी भी कर रहे हैं।
नई दिल्ली:
नजीब जंग का जन्म 18 जनवरी 1951 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास विषय में अपना ग्रेजुएशन और मास्टर की पढ़ाई पूरी की थी।
उन्होंने बाद में लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से सोशल पालिसी और प्लानिंग इन डेवलपिंग कन्ट्रीज में एमएससी की पढ़ाई भी की। इस समय वह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र ऊर्जा में पीएचडी भी कर रहे हैं।
नजीब जंग दिल्ली के 20 वें लेफ्टिनेंट गवर्नर बने थे। नजीब जंग ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 13 वें कुलपति के तौर पर 2009 में ज्वाइन किया और 2013 तक इस पद पर बने रहे। 2013 में ही उन्हें दिल्ली के उप राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।
जंग आईएएस सेवा के अधिकारी रहे हैं। उन्होंने 1973 में आईएएस ज्वाइन किया था जिसके बाद उन्होंने पहले मध्य्प्रदेश काडर के लिए काम किया और बाद में वो केंद्र सरकार के साथ जुड़ गए।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग का इस्तीफा, केजरीवाल और मोदी का शुक्रिया अदा किया
जंग 1994-1999 के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव रहे हैं। बतौर सचिव उन्होंने 1999 में इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जंग ने एशियाई विकास बैंक में सीनियर एनर्जी स्पेशलिस्ट के तौर पर काम किया। इसके बाद वह रिलायंस के एनर्जी रिसर्च आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन में डायरेक्टर बने।
नाटक अनारकली-अकबर सलीम में अकबर महान की भूमिका के लिये चर्चित अमीना जंग नजीब जंग की पत्नी हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा