logo-image

जानें मालेगांव बम धमाके के आरोपी कर्नल पुरोहित के अभिनव भारत और उसके पीछे की कहानी

सुप्रीम कोर्ट ने मालेगांव बम धमाके में आरोपी कर्नल श्रीकांत पुरोहित की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए बेल ग्रांट कर दी है। मालेगांव ब्लास्ट केस में ही प्रमुख आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भी जमानत दी जा चुकी है।

Updated on: 21 Aug 2017, 02:11 PM

नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने मालेगांव बम धमाके में आरोपी कर्नल श्रीकांत पुरोहित की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए बेल ग्रांट कर दी है। मालेगांव ब्लास्ट केस में ही प्रमुख आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भी जमानत दी जा चुकी है। 

10 प्वाइंट्स में जानें कैसे कर्नल पुरोहित के तार जुड़े हैं मालेगांव बम धमाके और अभिनव भारत संगठन से

1. सेना से जुड़े कर्नल पुरोहित ने ‘अभिनव भारत’ संगठन का गठन किया था।

2. यह संगठन हिंदु राष्ट्र की लड़ाई के लिए गठित किया गया था।

3. 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में अंजुमन चौक तथा भीकू चौक पर 29 बम धमाके हुए थे।

मालेगांव बम धमाके के आरोपी कर्नल पुरोहित को SC ने दी जमानत, 9 साल से थे जेल में बंद

4. इन धमाकों में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 101 लोग घायल हुए थे।

5. धमाकों के लिए 1 मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया था।

6. इस मामले में कर्नल पुरोहित के अलावा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी आरोपी थीं। जिन्हें बीती अप्रैल बॉम्बे हाईकोर्ट ने ज़मानत दे दी थी।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मिली ज़मानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज

7. कर्नल पुरोहित की जमानत याचिका को अस्वीकार करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने एनआईए की रिपोर्ट पर कहा था कि, 'पुरोहित ने हिंदू राष्ट्र के लिए अलग संविधान बनाने के साथ, एक अलग भगवा झंडा बनाया। उन्होंने हिंदुओं पर मुस्लिमों के अत्याचार का बदला लेने पर भी विचार-विमर्श किया।'

8. जांच एजेंसियों ने मालेगांव बम धमाके के पीछे कथित तौर पर अभिनव भारत नाम की संस्था का हाथ बताया। 

मालेगांव बम ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, मैं कांग्रेस की साजिश की शिकार हूं

9. वहीं, एनआईए ने कहा कि, कर्नल पुरोहित ने गुप्त बैठकों में हिस्सा लेकर धमाकों के लिए विस्फ़ोटक तक जुटाने की सहमति दी।

10. हालांकि कर्नल पुरोहित ख़ुद को राजनीति का शिकार बताते हैं।

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें