सुषमा स्वराज ने कहा, मछुआरों की हत्या पर भारत ने श्रीलंका से चिंता जताई

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा को बताया कि भारत ने मछुआरों का श्रीलंका सरकार के सामने रखा है और भारत की चिंताओं से अवगत कराया है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा को बताया कि भारत ने मछुआरों का श्रीलंका सरकार के सामने रखा है और भारत की चिंताओं से अवगत कराया है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
सुषमा स्वराज ने कहा, मछुआरों की हत्या पर भारत ने श्रीलंका से चिंता जताई

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा को बताया कि भारत ने मछुआरों का श्रीलंका सरकार के सामने रखा है और भारत की चिंताओं से अवगत कराया है।

Advertisment

उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका सरकार ने उन्हें भारतीय मछुआरों की कथित रूप से श्रीलंका के नौसेनिकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

हाल ही में भारतीय मछुआरे की श्री लंका के नौसैनिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।

भारत ने राजनयिकों के जरिये श्रीलंका की सरकार के सामने विरोध दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का गिलगित-बाल्टिस्तान को पांचवां प्रांत बनाने की कोशिश, भारत भड़का, कहा- स्थिति में बदलाव मंजूर नहीं

वहां पर भारत के राजदूत ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात कर भारत की चिंताओं को बताया था।

प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने भारत को निष्पक्ष जांच का भरोसा भी दिया था।

लोकसभा में बयान देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि हालांकि श्रीलंका ने अपनी नौसेना की भूमिका से इनकार किया है।

ये भी पढ़ें : विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस जारी, BCCI ने कहा चिंता की जरूरत नहीं

विदेश मंत्री ने कहा, "हमने हमारे मछुआरों का मुद्दा श्रीलंका सरकार के समक्ष उठाया है ताकि उनके साथ मानवीय व्यवहार किया जाए। हमारे उच्चाधिकारी ने व्यक्तिगत रूप से श्रीलंका के प्रधानमंत्री और नौसेना प्रमुख से बात की है। उनका कहना है कि नौसेना की गश्ती नौकाओं को भारतीय मछुआरों पर गोली चलाने की अनुमति नहीं है।"

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने कांग्रेस, AAP के आरोपों को किया खारिज, कहा- ईवीएम से छेड़छाड़ का कोई सबूत नहीं

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि रामनाथपुरम जिले के थंगछीमदम के छह मछुआरे कचैथीवु आइलेट के पास दोनों देशों के बीच के संकरे समुद्र में मछली पकड़ रहे थे, जब उन पर 6 मार्च की रात को गोलीबारी की गई। इसमें के ब्रिटोज नाम के एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए और बाकी भागने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें: यूपी जीत को शास्त्री ने बताया ‘ट्रेसर बुलेट’, तो मोदी ने कहा ‘गो डाउन टु द वायर’

Source : News Nation Bureau

Sushma Swaraj Sri Lanka
Advertisment