यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा पर प्रियंका गांधी का हमला, 4 सवालों के जरिये सीएम और प्रधानमंत्री को घेरने की कोशिश
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा पर प्रियंका गांधी का हमला, 4 सवालों के जरिये सीएम और प्रधानमंत्री को घेरने की कोशिश
नई दिल्ली:
उत्तरप्रदेश में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। वहीं चुनाव के दौरान हुई हिंसा की घटनाओं पर कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा को लेकर फेसबुक पोस्ट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला वहीं हुई हिंसा पर 4 सवालों के जरिये सरकार को घेरने की कोशिश भी की है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रियंका गांधी ने लिखा कि, अभी हाल ही में उप्र में सम्पन्न हुए ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष के चुनावों में भारी- भरकम हिंसा के बाद भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं यूपी के मुख्यमंत्री समेत तमाम लोगों ने अपनी नीतियों की सफलता के कसीदे पढ़े।
हालांकि प्रधानमंत्री समेत पूरी भाजपा ने भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं विधायकों-सांसदों द्वारा इन चुनावों में की गई हिंसा एवं गुंडागर्दी पर चुप्पी बनाए रखी। हालांकि भाजपा द्वारा की गई हिंसा एवं गुंडागर्दी को पूरे प्रदेश की जनता ने देखा और उस पर नाराजगी भी जाहिर की।
इसके अलावा प्रियंका गांधी ने चुनाव के दौरान विभिन्न जगहों पर हुई हिंसा को भी गिनाया। साथ ही प्रियंका गांधी ने हिंसा पर सवाल पूछते हुए कहा कि, क्या बधाई देने वाले प्रधानमंत्री जी को नहीं पता था कि उनके कार्यकर्ताओं ने किस तरह से महिलाओं की साड़ियां खींची और उनसे मार-पीट, धक्का-मुक्की की?
क्या बम, गोली और पत्थर चलाने के भाजपाई कारनामे प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी की निगरानी में हुए? वहीं क्या पुलिस प्रशासन को मार खाने के बाद भी चुप रहने को कहा गया था और क्या प्रशासन को साफ इशारा था कि सब कुछ देखते हुए भी आंखें मूंद लेना है?
प्रियंका ने आखिरी सवाल पूछते हुए लिखा कि, क्या भाजपा जान चुकी है कि उसके अंतिम दिन अब करीब हैं, इसलिए भारी हिंसा के जरिए लोकतंत्र के चीरहरण में व्यस्त है?
उन्होंने लिखा कि, जिस चुनाव की जीत पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को सब बधाई दे रहे हैं, उसमें भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कम से कम 50 से अधिक जगहों पर जमकर हिंसा की। कानून एवं प्रशासन मूकदर्शक बना रहा या उसे ऊपर से ऑर्डर देकर चुप करा दिया गया।
प्रधानमंत्री, उप्र के मुख्यमंत्री समेत सभी को पता है कि उप्र भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता में भारी नाराजगी है। अब उन्होंने अपहरण, गोलीबारी, बमबाजी, पुलिस के साथ मार पीट कर, सत्ता का दुर्पयोग, महिलाओं से बदतमीजी के जरिए अपनी विफलता छुपाने का प्रयास किया है।
दरअसल इससे पहले भी प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश के मुद्दों को उठाती नजर आई हैं, वहीं उत्तरप्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी 14 जुलाई से मिशन यूपी पर निकलने वाली हैं।
उत्तरप्रदेश के इस दौरे पर प्रियंका आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगी। साथ ही उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी मंथन करेंगी।
फिलहाल कांग्रेस ने किसी भी राजनीतिक पार्टी से गठबंधन नहीं किया है, लेकिन अंदरखाने कई दलों से संपर्क करने की कोशिश हो रही है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी