केरल : पुलिस का दावा, गिरफ्तार 5 लोगों ने आतंकी संगठन आईएस से संबंध की पुष्टि की

केरल पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि यहां गिरफ्तार किए गए पांच मुस्लिम पुरुषों का संबंध आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से होने की पुष्टि हुई है।

केरल पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि यहां गिरफ्तार किए गए पांच मुस्लिम पुरुषों का संबंध आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से होने की पुष्टि हुई है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
केरल : पुलिस का दावा, गिरफ्तार 5 लोगों ने आतंकी संगठन आईएस से संबंध की पुष्टि की

केरल पुलिस का दावा, गिरफ्तार 5 लोगों ने आईएस से संबंध की पुष्टि की

केरल पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि यहां गिरफ्तार किए गए पांच मुस्लिम पुरुषों का संबंध आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से होने की पुष्टि हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने को बताया, 'पांच लोगों ने पूछताछ के दौरान अपने संबंध का आईएस के साथ खुलासा किया।'

Advertisment

उन्होंने कहा, 'ये लोग तुर्की में थे। इनकी गिरफ्तारी कोई रातोंरात नहीं हुई है। हम इनसे पिछले कुछ महीनों से पूछताछ कर रहे थे। सभी कुछ की पुष्टि होने के बाद ही गिरफ्तारी हुई है। ये पांचों अभी न्यायिक हिरासत में हैं।'

इन पांचों में से दो को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था और तीन अन्य को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। ये लोग चकरकाल और कन्नूर के आस-पास के क्षेत्रों से हैं। अधिकारी ने इस बात की भी पुष्टि की कि केरल के पांच अन्य लोग इस साल अफगानिस्तान में मारे गए हैं।

और पढ़ें: '2.0' का नया पोस्टर आउट, अलग लुक में दिखे रजनीकांत

Source : IANS

kerala ISIS Police Operatives active
Advertisment