राहुल गांधी में नरेंद्र मोदी को बेनकाब करने की हिम्मत नहीं: अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमकर निशाना साधा है

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
राहुल गांधी में नरेंद्र मोदी को बेनकाब करने की हिम्मत नहीं: अरविंद केजरीवाल

फाइल फोटो: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी में कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेनकाब करने की हिम्मत नहीं है।

Advertisment

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया था कि उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत हैं जिसको वो संसद के सदन में पेश करेंगे, इसी बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "राहुल गांधी में नरेंद्र मोदी को बेनकाब करने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि जिस दिन वह ऐसा करेंगे, मोदी जी उनके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को गिरफ्तार करवा देंगे।"

केजरीवाल की इस टिप्पणी राहुल के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास मोदी के व्यक्तिगत तौर पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के सबूत हैं। अगर वह इसे उजागर कर देंगे तो मोदी का गुब्बारा फूट जाएगा।

राहुल ने हालांकि ऐसा कोई खुलासा नहीं किया है। शुक्रवार को उन्होंने किसानों की परेशानियों से प्रधानमंत्री को अवगत कराने के लिए कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

Source : News Nation Bureau

नरेंद्र मोदी cash Crunch Noteban Demonitization narender modi ' केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला arvind kejriwal rahuk gandhi Kejriwal major attack on Rahul Gandhi
      
Advertisment