logo-image

चंद्रयान-2 के बाद अब भारत करेगा काटरेसेट-3 उपग्रह को लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन के. सिवन ने यह जानकारी दी. सिवन ने मीडिया से कहा, "अगला प्रक्षेपण काटरेग्राफी उपग्रह काटरेसेट-3 का होगा.

Updated on: 26 Aug 2019, 01:31 PM

नई दिल्ली:

भारत अब अक्टूबर के अंत में या नवंबर की शुरुआत में अपने उन्नत काटरेग्राफी उपग्रह काटरेसेट-3 का प्रक्षेपण करेगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन के. सिवन ने यह जानकारी दी. सिवन ने मीडिया से कहा, "अगला प्रक्षेपण काटरेग्राफी उपग्रह काटरेसेट-3 का होगा. यह प्रक्षेपण इस वर्ष अक्टूबर के अंत में या नवंबर की शुरुआत में होगा."

यह भी पढ़ें- अब अंतरिक्ष में भारत से टक्कर लेने की सोच रहा कंगाल पाकिस्तान, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि काटरेसेट-3 को पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा. पृथ्वी का निरीक्षण करने वाला या रिमोट सेंसिंग उपग्रह काटरेसेट-3 एक उन्नत संस्करण है जो काटरेसेट-2 श्रंखला के उपग्रहों की तुलना में बेहतर आकाशीय तथा वर्णक्रमीय गुणों से लैस है. काटरेसेट-3 में बेहतर तस्वीरों के साथ रणनीतिक एप्लीकेशंस भी होंगे.