बिट्स पिलानी में कश्मीरी छात्र को धमकी, कपड़ों और हॉस्टल के गेट पर लिखी गालियां

घटना को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि वह कश्मीर के बांदीपोर जिले का रहने वाला है।

घटना को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि वह कश्मीर के बांदीपोर जिले का रहने वाला है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
बिट्स पिलानी में कश्मीरी छात्र को धमकी, कपड़ों और हॉस्टल के गेट पर लिखी गालियां

राजस्थान के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बिट्स पिलानी में एक कश्मीरी स्कॉलर हाशिम सोफी को कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर धमकी दी है। इस धमकी के बाद वह तुरंत अपने घर निकल गए।

Advertisment

हाशिम सोफी को यह यह संस्थान जॉइन किए हुए महज 3 हफ्ते ही हुए हैं। घटना को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि वह कश्मीर के बांदीपोर जिले का रहने वाला है।

सोफी ने शुक्रवार को इस घटना के बारे में हॉस्टल के चीफ वॉर्डर को बताया था कि उनके कमरे के गेट और कपड़ों पर स्याही से धमकियां और गालियां लिखी गई हैं। घटना को लेकर बिट्स पिलानी प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

इंस्टिट्यूट के मीडिया कोऑर्डिनेटर गिरिधर कुंकुर ने बताया, संस्थान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टैंडिंग कमिटी से इस मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

इससे पहले मेवाड़ विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों के साथ चित्तौड़गढ़ जिले में कुछ स्थानीय लोगों ने मारपीट की थी। इस हमले में छह कश्मीरी छात्र घायल हो गए थे। इस बात की जानकारी एक कश्मीरी छात्र ने गुरुवार को दी थी।

इसे भी पढ़ेंः राजस्थान में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट, 6 घायल

इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी होर्डिंग लगाकर जम्मू कशमीर के लोगों को राज्य से बाहर जाने का आदेश दिया गया था। विपक्षी दलों ने इस होर्डिंग को लेकर सरकार की काफी निंदा की थी।

इसे भी पढ़ेंः कश्मीर घाटी में इंटरनेट सेवा बंद होने से आई पत्थरबाजी में कमी, प्रशासन ने 300 वाट्सएप ग्रुप किया बंद

HIGHLIGHTS

  • बिट्स पिलानी में कश्मीरी छात्र को धमकी
  • कपड़ों और हॉस्टल के गेट पर लिखी गालियां

Source : News Nation Bureau

BITS Pilani kashmir rajasthan
Advertisment