जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को एक यात्री कैब गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। कैब चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया था।
पुलिस ने बताया कि घटना में तीन अन्य घायल हुए हैं। वाहन सीमावर्ती शहर गुरेज की ओर जा रही थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में रविवार को एक बस के 60 मीटर गहरी खाई में गिरने से 48 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है वहीं 11 लोग घायल बताया जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना पिपली-भौन सड़क पर क्वीन्स ब्रिज के पास सुबह नौ बजे के आसपास हुई। चालक का बस से नियंत्रण हट गया और यह 28 सीटर बस खाई में जा गिरी।
बस धौन से रामनगर जा रही थी। इस हादसे में घायल आठ लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau