कर्नाटक विधानसभा चुनाव : राहुल गांधी 8वीं बार करेंगे दौरा, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार से कर्नाटक का फिर चुनावी दौरा करेंगे।
नई दिल्ली:
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार से कर्नाटक का फिर चुनावी दौरा करेंगे। यह उनका कर्नाटक का इस साल का आठवां दौरा होगा। यह दौरा राज्य में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनके चुनाव अभियान का हिस्सा है।
अपने 'जन आशिर्वाद यात्रा' को फिर से शुरू करने के लिए, कांग्रेस प्रमुख से अपने अभियान के आठवें चरण के दौरान दक्षिणी राज्य के बिदर, कलबुर्गी (गुलबर्गा), गडग और हावेरी जिलों को कवर करने की उम्मीद है।
सूत्रों के अनुसार, 'कांग्रेस अध्यक्ष 3 मई को बिदर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अगले दिन राहुल कलबुर्गी, गडग और हावेरी जिलों में सार्वजनिक जनसभाओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग में हिस्सा लेंगे।'
दो दिवसीय कर्नाटक दौरे के दौरान राहुल गांधी गुरुवार को बीदर जिले के औरद, भाल्की और हुमनाबाद इलाके में नुक्कड़ सभाएं करेंगे।
राहुल गांधी सात मई से 10 मई तक फिर से राज्य का दौरा करेंगे।
(IANS इनपुटस के साथ)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!