बेंगलुरू मेट्रो से हटाया गया हिंदी में लिखा साइन बोर्ड (फोटो-ANI)
कर्नाटक में हिंदी विरोधी आंदोलनों को देखते हुए बेंगलुरू मेट्रो से हिंदी में लिखे साइन बोर्ड को हटा लिया गया है। बेंगलुरू मेट्रो में हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में साइन बोर्ड लगाया गया था।
लेकिन स्थानीय संगठनों ने हिंदी के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसके बाद बेंगलुरू मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार हिंदी में लिखे साइन बोर्ड को हटा दिया।
कर्नाटक के संगठनों का कहना है कि महाराष्ट्र और केरल में भी मेट्रो रेल है लेकिन वहां हिंदी को तरजीह नहीं दी जाती है। ऐसे में कर्नाटक में भी नहीं दी जानी चाहिए।
Karnataka: Hindi signboards removed from metro stations by authorities in Bengaluru. pic.twitter.com/CHmBEtLXpU
— ANI (@ANI_news) August 4, 2017
पिछले महीने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में रक्षणा वैदिक संगठन के सदस्यों ने मेट्रो स्टेशन पर हिंदी में लिखे साइन बोर्ड को निशाना बनाना शुरू कर दिया थी और इसे काले रंग से पेंट कर दिया थी।
बेंगलुरू के यसवंतपुर, इंदिरानगर और दीपांजलि मेट्रो स्टेशन पर कर्नाटक रक्षणा वैदिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर पर हिंदी में लिखे नाम को मिटा दिया।
और पढ़ें: कर्नाटक के बिजली मंत्री के ठिकानों पर तीसरे दिन भी IT का छापा
Source : News Nation Bureau