PM मोदी का इसरो जाना वैज्ञानिकों के लिए था अपशगुन: एचडी कुमार स्वामी

पीएम मोदी इस तरह से बेंगलुरू में आए थे जैसे वो खुद ही चंद्रयान-2 की लैंडिंग करवाकर संदेश भेजने वाले थे.

author-image
Ravindra Singh
एडिट
New Update
PM मोदी का इसरो जाना वैज्ञानिकों के लिए था अपशगुन: एचडी कुमार स्वामी

एचडी कुमार स्वामी (फाइल फोटो)

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है उन्होंने चंद्रयान-2 मिशन को लेकर पीएम मोदी को अपशगुन बताया है. कुमारस्वामी ने गुरुवार को पीएम मोदी पर वार करते हुए कहा कि पीएम मोदी का बेंगलुरु आना इसरो के वैज्ञानिकों के लिए अपशगुन साबित हुआ. कुमारस्वामी यहीं पर चुप नहीं हुए उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी इस तरह से बेंगलुरू में आए थे जैसे वो खुद ही चंद्रयान-2 की लैंडिंग करवाकर संदेश भेजने वाले थे. ऐसा लग रहा था कि पीएम मोदी खुद ही चंद्रयान-2 उड़ा रहे हों.

Advertisment

कुमारस्वामी ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए आगे कहा कि चंद्रयान-2 के लिए वैज्ञानिकों ने पिछले 10 सालों से कड़ी मेहनत की साल 2008 की यूपीए कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी थी. शायद उनका इसरो में कदम रखना वैज्ञानिकों के लिए सही नहीं रहा. आपको बता दें चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की लैंडिंग के समय पीएम नरेंद्र मोदी बेंगलुरू स्थित इसरो के मुख्यालय पर ही मौजूद थे. हालांकि अब इसरो अपने डीप स्पेस नेटवर्क के जरिए चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क करने की कोशिश में जुटा है. इसरो के लिए इस काम में नासा ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं.

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

HD Kumarswami NASA Vikram Lander Chandrayan-2 Mission isro PM Narendra Modi
      
Advertisment