अमेरिका में मारे गए इंजीनियर का शव हैदराबाद पहुंचा, हिलेरी ने ट्रंप पर साधा निशाना
अमेरिका के कंसास में मारे गये भारतीय इंजीनियर का शव देर रात भारत लाया गया। इस बीच हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है।
highlights
- कंसास नस्लीय हमले में मारे भारतीय इंजीनियर का शव हैदराबाद लाया गया
- हिलेरी ने ट्रंप पर साधा निशाना, ट्रंप को आगे बढ़कर खुद इस पर जवाब देना चाहिए
- हिलेरी ने कहा, धमकी और नफरत से भरे अपराधों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है
नई दिल्ली:
अमेरिका के कंसास में नस्लीय हमले में मारे गये भारतीय इंजीनियर का शव देर रात भारत लाया गया। इस बीच हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है।
हिलेरी ने इंजीनियर की हत्या से जुड़ी खबर का लिंक शेयर करते हुए ट्रंप से चुप्पी तोड़ने और आगे आकर मामले में अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
हिलरी ने कहा, 'धमकी और नफरत से भरे अपराधों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हमें राष्ट्रपति को उनका काम बताने की जरूरत नहीं है। ट्रंप को आगे बढ़कर खुद इस पर जवाब देना चाहिए।'
With threats&hate crimes on rise, we shouldn't have to tell Pres Trump to do his part. He must step up & speak out: Hillary Clinton #Kansas pic.twitter.com/eMKL9hEFQR
— ANI (@ANI_news) February 27, 2017
Engineer Srinivas Kuchibhotla's mortal remains brought to his residence in Hyderabad; he was shot dead in #Kansas (US) pic.twitter.com/M6RqLBP3Xl
— ANI (@ANI_news) February 27, 2017
कंसास के ओलेथ में ऑस्टिंस बार एंड ग्रील में एक पूर्व अमेरिकी नौसैनिक एडम डब्ल्यू परिंटन ने गोली मारकर इंजीनियर कुचिभोटला (32) की हत्या कर दी थी और आलोक रेड्डी मदसानी (32) को घायल कर दिया था।
मामले में बीच-बचाव करने आया एक अमेरिकी नागरिक ईयान ग्रिलोट (24) भी घायल हो गया था, जो फिलहाल अस्पताल में है। डब्ल्यू परिंटन (51) पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और दो बार अटेंप्ट फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है।
और पढ़ें: अमेरिका में दम तोड़ते युवा भारतीय सपने
परिंटन की पीड़ितों से कथित तौर पर बहस हुई थी और उसने नस्ली टिप्पणियां की थीं। उन्हें गोली मारने से पहले वह उन पर चिल्लाया था, 'दफा हो जाओ मेरे देश से', 'आतंकवादी।' दुनिया भर से इस घटना के विरोध में आवाज उठ रही है।
हिलेरी ने मुस्लिम देशों पर प्रतिबंध की आलोचना की
इसके साथ ही हिलेरी ने एक अन्य ट्वीट में मुस्लिम देशों पर प्रतिबंध लगाने की ट्रंप की नीति की आलोचना की।
Trump's own @DHSgov confirmed this weekend that the ban doesn't enhance security.
— Hillary Clinton (@HillaryClinton) February 27, 2017
But it foments fear & resentment.https://t.co/jbzGFBsKnF
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रह चुकीं हिलेरी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, 'आपकी रिपोर्ट से भी साबित हो चुका है कि बाहरी देशों के नागरिकों पर प्रतिबंध से सुरक्षा में इजाफा नहीं होगा। इसस डर और गुस्से को बढ़ावा मिलेगा।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन