विदिशा हादसे के लिए कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

विदिशा हादसे के लिए कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

विदिशा हादसे के लिए कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

author-image
IANS
New Update
Kamal Nath

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र के लालपठार गांव में कुआं धसकने के हादसे की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच दल समिति बनाई है। इस जांच समिति में चार सदस्य हैं।

Advertisment

ज्ञात हो कि गुरुवार की रात को एक किशोर के बचाने की कोशिश में कुएं पर जमा हुए लोग गिर गए थे। इस हादसे में अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, वहीं 20 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने सूचना है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही चार सदस्यीय जांच समिति बनाई है।

पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने उक्त घटना की जांच हेतु एक चार सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में विदिशा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल सिलाकारी, विधायक शशांक भार्गव, पूर्व विधायक निशंक जैन और लोकसभा प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल को शामिल किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस ने समिति के सदस्यों को निर्देशित किया है कि वे कार्यकर्ताओं के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों में मदद करें और घटना के प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास करें। साथ ही घटना की जांच कर प्रदेश कांग्रेस को विस्तृत वस्तु स्थिति से अवगत करायें।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment