भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल जानने पहुंचे लखनऊ

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल जानने पहुंचे लखनऊ

author-image
IANS
New Update
JP Nadda

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ पहुंचे। वह संजय गांधी पीजीआई में भर्ती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल जानने पहुंचे। इस दौरान उनका एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वागत किया है।

Advertisment

नड्डा ने डॉक्टरों से सिंह की हालत के बारे में जानकारी ली। नड्डा ने पूर्व सीएम से बात करने का प्रयास भी किया।

उन्होंने डॉक्टरों व पैरा मेडिकल कमिर्यों से इशारे से बात की और उनके सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। डॉक्टरों के अनुसार उनके वाइटल आर्गन अब सामान्य होते जा रहे हैं। गुरुवार को कल्याण सिंह के हाथ पैरो की नस में चेतना आई है। उन्होंने अपने हाथ से चिकित्सकों के हाथ की ऊंगली को पकड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री संजय गांधी पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के सीसीएम वन में वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

कल्याण सिंह के इलाज में लगे चिकित्सकों का कहना है कि हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

ज्ञात हो कि लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत स्थिर है। वह यहां सीसीएम के आइसीयू मे भर्ती हैं। क्रिटिकल केयर मेडिसिन के विभागाध्यक्ष समेत कार्डियो, न्यूरो नेफ्रो समेत पांच विभाग अध्यक्षों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। एसजीपीजीआई के निदेशक डॉक्टर आरके धीमन स्वयं उनकी तबीयत की पल-पल की निगरानी रख रहे हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment