logo-image
लोकसभा चुनाव

पूरे देश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की जाएगी - मदन मोहन झा

पूरे देश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की जाएगी - मदन मोहन झा

Updated on: 12 Jan 2023, 11:10 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी डा. मदन मोहन झा, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, भारत जोड़ो यात्रा के कॉआर्डिनेटर व दिल्ली के पूर्व मंत्री डा. नरेन्द्र नाथ व बूथ मेनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन राजेश गर्ग ने संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर मदन मोहन झा ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का जन संवाद कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का विस्तार प्रारुप होगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत 26 जनवरी, 2023 से होगी। और 2 महीने का यह कार्यक्रम 25 मार्च तक सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी में चलाया जायेगा। मदन मोहन झा ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ब्लाक स्तर पर उद्घाटन बैठक के साथ शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 2 महीने के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ लेवल तक दिल्लीवासियों से सम्पर्क साधेंगे। और डोर-टू-डोर जनसम्पर्क के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के मूल संदेश को दिल्लीवासियों तक पहुंचाऐंगे।

आगे उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजागरी, आर्थिक तंगी व सामाजिक असामनता के चलते अजीविका चलाने में परेशान देशवासियों के हितों और अधिकारों की लड़ाई भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। जिसको हर प्रदेश में भरपूर जन समर्थन मिल रहा है।

मदन मोहन झा ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान तीन स्तर पर होगा। प्रथम ब्लाक दूसरा जिला व तीसरा प्रदेश स्तर पर एक महासम्मेलन किया जायेगा। प्रदेश स्तर के महासम्मेलन को कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी सम्बोधित करेगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में क्षेत्रवार प्रदेश के सभी पूर्व सांसद, जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष, जिला कॉआर्डिनेटर, पूर्व विधायक, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों एवं विभागों के चेयरमैन सहित प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता प्रमुखता से हिस्सा बनेंगे।

अनिल भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा पहुंचने के दौरान राहुल गांधी जी का भव्य स्वागत हुआ। और दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा ने सफलता की नई उॅचाईयों व नये आयाम हासिल किए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में हजारों लाखों लोगों की भीड़ ने साबित कर दिया कि यह एक अदभुत महासंगम था। जिसने दिल्ली को एक नई उर्जा प्रदान की। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के व्यापक विस्तार स्वरुप को आगे बढ़ाते हुए 26 जनवरी को हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरूआत की जायेगी।

आगे अनिल भारद्वाज ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत युवा कांग्रेस, एनएसयूआई पूरे ब्लाक में बाईक रैली का आयोजन भी करेंगी। इसके प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब, वाहटसएप आदि सभी स्तरों का इस्तेमाल किया जायेगा। कार्यक्रम की लॉउचिंग के लिए आउटडोर विज्ञापन, पोस्टर, होडिर्ंग द्वारा भी प्रचार किया जायेगा।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.