झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश बोले-पंचायतों का चुनाव कराने से डर रही है हेमंत सरकार

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश बोले-पंचायतों का चुनाव कराने से डर रही है हेमंत सरकार

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश बोले-पंचायतों का चुनाव कराने से डर रही है हेमंत सरकार

author-image
IANS
New Update
Jharkhand State

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

झारखंड प्रदेश भाजपा ने राज्य में पंचायतों के कार्यकाल खत्म होने के एक साल बाद भी चुनाव नहीं कराये जाने पर हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने राज्य के सभी प्रखंडों में धरना दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश रांची के नामकुम प्रखंड के समक्ष दिये गये धरना में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार की कलई खुलने के डर से पंचायतों के चुनाव टाल रही है।

Advertisment

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव से गांवों में लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल होगी और ग्राम स्वराज का उद्देश्य पूरा होगा। ग्राम विकास का काम तेजी से हो सकेगा, पर यह तानाशाह और निरंकुश सरकार अहंकार से भरी हुई है। लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करने में लगी है। पार्टी कार्यकर्ता इस सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे। पंचायत चुनाव जल्दी कराने को बाध्य करेंगे। उन्होंने झारखंड लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर भी राज्य सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। गड़बड़ी के ठोस सबूतों के बाद भी सरकार इस मामले में कार्रवाई से भाग रही है।

विभिन्न प्रखंडों में दिये गये धरने में भाजपा के सांसदों और विधायकों के अलावा प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री प्रदीप वर्मा और बालमुंकुंद सहाय सहित कई अन्य नेता शामिल हुए। धरने के बाद विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सौंपे गये।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment