झारखंड: दुमका जिले में सूमो-ट्रक की भीषण टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के दुमका जिले में एक सड़क हादसे में सूमो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

झारखंड के दुमका जिले में एक सड़क हादसे में सूमो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
झारखंड: दुमका जिले में सूमो-ट्रक की भीषण टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

एक्सिडेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

झारखंड के दुमका जिले में एक सड़क हादसे में सूमो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Advertisment

रविवार सुबह यह हादसा देवघर से दुमका जाने के मार्ग पर तालझारी थाना क्षेत्र के जरदाहा गांव के पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार सूमो में सवार होकर दुमका जिले के रसिकपुर और न्यू बाबूपाड़ा मुहल्ला के रहवासी देवघर परीक्षा देने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से सूमो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूमो के परखच्चे उड़ गए।

एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत ही हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। यहां पर 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल दो लोगों गंभीर बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक दंपति भी शामिल है।

और पढ़ें:  नशे में धुत ड्राइवर ने घर में घुसा दिया टैक्टर, 3 बच्चियों की मौत

और पढ़ें: नेहा धूपिया का हुआ एक्सिडेंट और लोग मांगने लगे सेल्फी!

Source : News Nation Bureau

Accident collision Jharkhand car dumka Eight died truck and sumo
Advertisment