झारखंड: भाजपा ने किया पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम

झारखंड: भाजपा ने किया पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम

झारखंड: भाजपा ने किया पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम

author-image
IANS
New Update
Jharkhand BJP

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने शनिवार को राजधानी रांची में हेमन्त सरकार के खिलाफ पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि हेमन्त सरकार ने युवाओं को सर्वाधिक ठगने का कार्य किया है।

Advertisment

उन्होंने कहा, 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा, नियुक्ति वर्ष की घोषणा, नियोजन नीति बनाने का वादा, ग्रेजुएट को 5000 और पोस्ट ग्रेजुएट को 7000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, लेकिन आज तक एक भी बेरोजगारी भत्ता प्राप्त नहीं हुआ है। सब वादे हवा हवाई निकले। जनता के सामने सरकार की पोल पट्टी खुल चुकी है। इनके झूठे वायदों के पाप का घड़ा भर चुका है।

उन्होंने कहा राज्य की युवा शक्ति अब जाग चुकी है। भाजपा युवाओं के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेगी।

उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार से राज्य की जनता त्रस्त है। पाप की हांडी भर चुकी है, जिसे भाजपा ने फोड़ने का कार्य किया है।

इससे पूर्व रांची के बिरसा चौक पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार के पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम की शुरुआत हांडी फोड़ कर किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भर में 100 से अधिक स्थानों में यह कार्यकम किया गया।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment