झारखंडः लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान चलाकर जवानों ने जब्त किया हथियार और तीन हजार जिंदा कारतूस

झारखंड के लोहरदगा जिले में जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान चलाकर एक दर्जन से ज्यादा हथियार और 3,000 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किया है।

झारखंड के लोहरदगा जिले में जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान चलाकर एक दर्जन से ज्यादा हथियार और 3,000 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किया है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
झारखंडः लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान चलाकर जवानों ने जब्त किया हथियार और तीन हजार जिंदा कारतूस

झारखंड में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने बरामद किया तीन हजार जिंदा कारतूस

झारखंड के लोहरदगा जिले में सुरक्षा बलों ने एक नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक दर्जन से ज्यादा हथियार और 3,000 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि जिले में सीआरपीएफ और पुलिस बल के जवानों ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने एक लाइट मशीन गन (एलएमज) एक सेमी ऑटोमेटिक राइफल, एक एके- 47 बंदूक बरामद किया।

इसके अलावा पुलिस ने एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), तीन इंसास राइफलें, छह अन्य बंदूकें और संचार के कुछ सामान बरामद किए हैं।

Source : News Nation Bureau

jharkhand-police Jharkhand CRPF Lohardaga arms recovered
Advertisment