/newsnation/media/post_attachments/images/2018/04/29/15-manmohan.jpg)
मनमोहन सिंह (INC ट्विटर)
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने रविवार को जन आक्रोश रैली में भाग लेते मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में है।
मनमोहन ने कहा कि मोदी सरकार लगातार सरकारी संस्थानों को कमजोर करने का काम कर रही है। संसद को चलने नहीं दिया जा रहा। कानून में बदलाव कर दलित वर्ग को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
पूर्व पीएम ने कहा कि मनमोहन सिंह ने कहा कि देश में राहुल के नेतृत्व में बदलाव आएगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने किए गए वोदों को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है। चार साल पहले जो वादे किए थे वो आज तक पूरे नहीं हुए। वक्त आ गया है कि मोदी सरकार को अपने किए कामों का ब्यौरा देना चाहिए।
पूर्व प्रधानमंत्री ने दावा किया कि देश के हर वर्ग में मोदी सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ा है। समाज में कमजोर वर्गों में असुरक्षा और बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं में चिंता की भावना बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी कमी के बावजूद पेट्रोल की कीमतों में लगातार इजाफा किया जा रहा है। मंहगाई से आम आदमी त्रस्त हैं।
सिंह ने कहा कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे लोग हजारों करोड़ लेकर भाग गए। इससे बैंक कमजोर हो गए हैं। सरकार कुछ नहीं कर रही है।
मनमोहन सिंह ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते कृषि क्षेत्र में संकट की स्थिति पैदा हो गई है। हमारे किसान सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। देश के हर कोने में कर्जमाफी की मांग उठ रही है।
उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि देश का नेतृत्व राहुल गांधी करें और देश में बढ़ते संकट से लोगों को निकालें।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का वादा पूरा, देश के हर गांव तक पहुंची बिजली, पीएम ने बताया एतिहासिक दिन
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us