जम्मू-कश्मीर: आर एस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, एक जवान समेत 4 की मौत
शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के आर एस पुरा क्षेत्र में एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन से एक जवान समेत 4 की मौत हो गई है।
नई दिल्ली:
शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के आर एस पुरा क्षेत्र में एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन से एक जवान समेत 4 की मौत हो गई है। इसमें 2 नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा एक बीएसएफ जवान समेत छह नागरिक घायल हो गए हैं।
पाकिस्तान रेंजर्स ने शुक्रवार को सुबह 4:30 बजे आररएस पुरा सेक्टर में एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की मौत हो गई।
पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में बीएसएफ की 192वीं बटालियन के 28 वर्षीय सीताराम उपाध्याय शहीद हो गए हैं।
सीजफायर को देखते हुए प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 3 किमी के क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि जनवरी में आरएस पुरा सेक्टर में लगातार सीजफायर उल्लंघन के चलते लोगों को अपना घर छोड़ कर जाने को मजबूर होना पड़ा।
बता दें कि रमजान के महीने को देखते हुए केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सभी सुरक्षा अभियानों पर रोक लगा दी है।
सरकार ने यह फैसला घाटी और आस पास के इलाकों में शांति का माहौल देने के लिए किया गया है। वहीं घाटी के अंदर जरूरी होने पर सुरक्षा बल नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं।
लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद से सीमा पर लगातार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।
और पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: केंद्र सरकार ने रमजान के दौरान घाटी में सुरक्षा अभियानों पर लगाई रोक
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी