/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/06/75-Terrorist.jpg)
पुलवामा में आतंकियों की गोलीबारी (फाइल फोटो)
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल में आतंकियों की गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गए।
बाइक से आए आतंकी ने पुलवामा के त्राल में मेन चौक पर गोलीबारी की। गोलीबारी में रफीक अहमद भट उर्फ दादा बुरी तरह जख्मी हो गए।
घायल भट को त्राल के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने श्रीनगर स्थित SMHS अस्पताल रेफर कर दिया। भट को गले के पास गोली लगी है।
J&K: Terrorists opened fire in Pulwama's Tral, one civilian injured. More details awaited, pic.twitter.com/h6BrvDWEAl
— ANI (@ANI) October 6, 2017
आपको बता दें कि 3 अक्टूबर को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक पूर्व ग्राम प्रधान की आतंकवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
कश्मीर में चोटी कांड: शक में बुजुर्ग की हत्या, यासीन मलिक हिरासत में
Source : News Nation Bureau