logo-image

जम्मू कश्मीरः कुपवाड़ा में सेना के मुख्यालय पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कालारोस में 41 राष्ट्रीय राइफल्स के मुख्यालय पर आतंकियों ने हमला कर दिया है। इस हमले में एक जवान घायल हो गए हैं।

Updated on: 12 Aug 2017, 09:10 AM

नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कालारोस में 41 राष्ट्रीय राइफल्स के मुख्यालय पर आतंकियों ने हमला कर दिया है। इस हमले में एक जवान घायल हो गए हैं।

हमला आतंकियों ने जंगल के तरफ से किया। जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाल लिया लेकिन वे भागने में सफल हो गए। अभी तक किसी भी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है।

हमलावरों को पकड़ने के लिए सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हमले में कितने आतंकी थे।

इससे पहले सेना के जवानों ने जाकिर मूसा को पकड़ने के लिए गांव को घेर लिया था। हालांकि वह भागने में सफल हो गया है। यह ऑपरेशन दक्षिणी कश्मीर में त्राल के नूरपुरा और आस-पास के क्षेत्रों में चलाई जा रही है।

मूसा भारत में आतंकी संगठन अल-कायदा के चीफ बताया जाता है। पिछले कई घंटे से चल रहे इस ऑपरेशन में मूसा को पकड़ने के लिये सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर रखा था।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें