कश्मीर घाटी में तीसरे दिन भी प्रतिबंध जारी, एनकाउंटर के बाद अलगाववादियों ने बुलाया था बंद

जम्मू-कश्मीर में बीते रविवार को सेना के एनकाउंटर में मारे गए 13 आंतकियों की घटना के बाद कश्मीर घाटी में लगातार तीसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रतिबंध जारी है।

जम्मू-कश्मीर में बीते रविवार को सेना के एनकाउंटर में मारे गए 13 आंतकियों की घटना के बाद कश्मीर घाटी में लगातार तीसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रतिबंध जारी है।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
कश्मीर घाटी में तीसरे दिन भी प्रतिबंध जारी, एनकाउंटर के बाद अलगाववादियों ने बुलाया था बंद

जम्मू-कश्मीर बंद (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर में बीते रविवार को सेना के एनकाउंटर में मारे गए 13 आंतकियों की घटना के बाद कश्मीर घाटी में लगातार तीसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रतिबंध जारी है।

Advertisment

शोपियां और अनंतनाग में हुए एनकाउंटर के बाद अलगाववादियों के आंदोलन और बंद को देखते हुए कश्मीर घाटी और आस-पास में पुलिस ने लोगों की गतिबिधियों पर प्रतिबंध लगा दी थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कुलगाम, पुलवामा, शोपियां जिले और अनंतनाग के कुछ हिस्सों में सीआरपीसी की धारा-144 के तहत प्रतिबंध लगातार तीसरे दिन भी लगाया गया है।'

उन्होंने कहा कि श्रीनगर के खान्यार, महाराजगंज, नौहट्टा, रैनाबारी और सफाकदल में भी प्रतिबंध लगाए गए गए हैं जबकि मैसुमा और करालखुद पुलिस स्टेशन के इलाकों में भी छिट पुट प्रतिबंध लगे हुए हैं।

अधिकारी ने कहा कि रविवार को तीन एनकाउंटरों में मारे गए 13 आतंकी और पांच लोगों की मौत के खिलाफ लोगों के प्रदर्शन को रोकने के लिए ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।

प्रशासन के फैसले के अनुसार तीसरे दिन भी स्कूल, कॉलेज और सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। घाटी के विश्वविद्यालयों में होने वाले सभी परीक्षाओं की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है।

साथ ही इन जगहों पर सभी दुकानें, पेट्रोल पंप और व्यवसायिक गतिविधियां भी बंद हैं। हालांकि बुधवार को अलगाववादियों ने किसी तरह का बंद नहीं बुलाया है।

दक्षिण कश्मीर के चार जिलों के साथ मध्य कश्मीर के गंदरबल जिले में भी इंटरनेट सेवा बंद है।

बता दें कि रविवार को इस साल आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच एक दिन में हुआ सबसे बड़ा मुठभेड़ था। इससे पहले 15 जनवरी को उड़ी सेक्टर के दुलंजा में छह आतंकी मारे गए थे।

और पढ़ें: संविधान के अनुच्छेद-370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा अस्थाई प्रावधान नहीं है: सुप्रीम कोर्ट

HIGHLIGHTS

  • धारा-144 के तहत प्रतिबंध लगातार तीसरे दिन भी घाटी में प्रतिबंध
  • तीन दिनों से दुकानें, पेट्रोल पंप और व्यवसायिक गतिविधियां भी बंद हैं
  • 13 आतंकी और पांच लोगों की मौत के खिलाफ अलगाववादियों ने बुलाया था बंद

Source : News Nation Bureau

srinagar jammu-kashmir indian-army encounter kashmir Shopian separatist strikes separatist bandh
Advertisment