जम्मू-कश्मीर: नहीं मान रहा पाकिस्तान, एक दिन में दूसरी बार तोड़ा सीजफायर

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गुरुवार को दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया। बगैर उकसावे के की गई फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गुरुवार को दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया। बगैर उकसावे के की गई फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
जम्मू-कश्मीर: नहीं मान रहा पाकिस्तान, एक दिन में दूसरी बार तोड़ा सीजफायर

पाकिस्तान ने एक दिन में दूसरी बार तोड़ा सीजफायर (फाइल फोटो)

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गुरुवार को दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया। बगैर उकसावे के की गई फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Advertisment

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को सुबह में देवगर क्षेत्र में बिना किसी उकसावे के अंधाधुंध गोलाबारी शुरू की। जिसका भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

जिसके बाद शाम में पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के खेरी करमारा सेक्टर में वगैर किसी उकसावे की गोलीबारी की। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की फायरिंग का जवाब दिया।

अधिकारी के मुताबिक, गोलीबारी में किसी के गायल होने की खबर नहीं है।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की थी।

और पढ़ें: जाधव के मसले पर तल्खी के बीच पाक ने 145 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

आपको बता दें कि शनिवार को मेजर सहित तीन भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद से एलओसी पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारतीय जवानों के मारे जाने के बाद भारतीय सेना के कमांडो ने सोमवार शाम नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया।

भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की तरफ वास्तविक सीमा के अंदर 200-300 मीटर तक घुसकर यह कार्रवाई की।

और पढ़ें: हर महीने नहीं बढ़ेंगे LPG के दाम, मोदी सरकार ने लिया यू-टर्न

Source : News Nation Bureau

pakistan jammu-kashmir poonch Ceasefire
Advertisment