बाबा खोरी में पाकिस्तानी सैनिकों ने किया सीजफायर उल्लंघन (एएनआई फोटो)
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर के बाबा खोरी में पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को सीजफायर उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस हमले की अभी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने छोटे एवं स्वचालित हथियारों के इस्तेमाल से नौशेरा सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह नौ बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया। दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक गोलीबारी जारी रही।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात को भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पार कर छह पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया था। इस घटना में कई पाकिस्तानी जवान घायल भी हुए थे।
आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के खेरी बटालियन एरिया में पाकिस्तान ने गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में मरने वाले जवानों में सेना का एक अधिकारी भी शामिल थे।
#FLASH: Ceasefire violation by Pakistan in Baba Khori in #Nowshera sector of J&K's #Rajouri. pic.twitter.com/3FvX6HqfWM
— ANI (@ANI) December 27, 2017
और पढ़ेंः भारत ने लिया चार सैनिकों की मौत का बदला, LoC पार कर मार गिराए 6 पाकिस्तानी जवान
Source : News Nation Bureau