पाकिस्तान ने जम्मू और पुंछ में तोड़ा सीजफायर, एक जवान घायल

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया। इस घटना में भारतीय सेना के एक जवान जख्मी हो गए।

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया। इस घटना में भारतीय सेना के एक जवान जख्मी हो गए।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
पाकिस्तान ने जम्मू और पुंछ में तोड़ा सीजफायर, एक जवान घायल

पाकिस्तान ने जम्मू और पुंछ में तोड़ा सीजफायर (फाइल फोटो)

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया। इस घटना में भारतीय सेना के एक जवान जख्मी हो गए।

Advertisment

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने वगैर किसी उकसावे की गोलीबारी की। 

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तानी सेना ने दिगवार, शाहपुर, खारी, करमरा और माल्टी क्षेत्रों में हमारे ठिकानों पर मोर्टार, स्वचालित और छोटे हथियारों से हमला किया।'

पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। खबर लिखे जाने तक एलओसी पर गोलीबारी जारी थी।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात भी पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर के खौर में सीजफायर का उल्लंघन किया था।

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस घटना में भारत की ओर से किसी के हताहत होने या किसी तरह की क्षति की कोई खबर नहीं है।

और पढ़ें: 'भूख' से मौत को अखिलेश ने बताया 'लोकतंत्र पर धब्बा'

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार शाम को नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में बिना किसी उकसावे के भारी गोलीबारी की। उन्होंने मोर्टार, स्वचालित और छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों पर निशाना साधा।

बुधवार को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने पुंछ सेक्टर में एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया था। 2 नवंबर को पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान शहीद हो गए थे।

और पढ़ें: मूडीज ने नोटबंदी और GST को बताया फायदे का सौदा, बॉन्ड रेटिंग भी सुधरी

Source : News Nation Bureau

pakistan poonch Jawan army Ceasefire sector
      
Advertisment