logo-image

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने केरन सेक्टर में तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में 4 जवान घायल हो गए। जिसमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Updated on: 20 Sep 2017, 02:09 PM

नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गए और 3 जवान घायल हैं। पाकिस्तान ने केरन सेक्टर के गोगालदारा में सीजफायर का उल्लंघन किया।

भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारतीय जवानों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की जिसमें चार जवान घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक जवान को एयरलिफ्ट कर आर्मी अस्पताल लाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

और पढ़ें: पंजाब में बीएसएफ ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर

आपको बता दें की पाकिस्तानी रेंजर्स ने कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। 18 सितंबर तक लगातार चार दिनों में बीएसएफ की 10 सीमा चौकियों और 10 गांवों को पाकिस्तान ने निशाना बनाया।

इस हमले में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई और बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। छह स्थानीय नागरिक भी घायल हुए। इन क्षेत्रों के स्कूलों को बंद कर दिया गया था।