जम्मू-कश्मीर : LOC पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में एक मेजर सहित 4 जवान शहीद
जम्मू के राजौरी सेक्टर के केरी एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में खेरी बटैलियन के एक मेजर सहित 4 जवान शहीद हो गए।
नई दिल्ली:
जम्मू के राजौरी सेक्टर के केरी एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में खेरी बटैलियन के एक मेजर सहित 4 जवान शहीद हो गए। सेना के मुताबिक शनिवार को अचानक बिना किसी उकसावे वाले कार्रवाई के दोपहर सवा बारह बजे पाक की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया।
पाकिस्तान की गोलाबारी में सेना के मेजर मोहरकार प्रफुल्ल अंबादास, लांस नायक गुरमेल सिंह, लांस नायक कुलदीप सिंह और सिपाही परगट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी बाद में मृत्यु हो गई। इस दौरान एक जवान बुरी तरह घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाक गोलबारी का भारतीय सेना ने मुहतोड़ जवाब दिया है।
32 साल के मेजर अंबादास महाराष्ट्र के भंडारा जिले और 34 साल के लांस नायक गुरमैल सिंह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस साल अब तक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कुल 881 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।
यह भी पढ़ें : सुषमा स्वराज के ऑफर पर बदरुद्दीन अजमल ने कहा- BJP को समर्थन देने का सवाल ही नहीं उठता
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य