जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की ओर से फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास सुंदरवानी सेक्टर में ऑटोमेटिक मोर्टार से भारी गोलीबारी की गई है। इस हमले का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
यह गोलीबारी सुबह 10.30 बजे की गई थी। हालांकि इस गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।
और पढ़ें: भगवा जीत के बाद BJP 'समर्थकों' ने लेनिन की मूर्ति पर चलाया बुलडोजर
इससे पहले पाकिस्तान की ओर से 2 तारीख को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के तरफ से जमकर गोलीबारी की गई थी जिसमें कई घरों को नुकसान पहुंचा है। गोलीबारी के कारण सीमा के आस-पास के सभी लोग सहमें हुए हैं।
पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को छोटे स्वचालित हथियारों से फायरिंग की। पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी और मोर्टार दागने शुरू कर दिए। पाकिस्तान के तरफ से बिना किसी के फायरिंग की गई थी।
और पढ़ें: त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति ढहाए जाने के बाद तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति से तोड़ी, दो गिरफ्तार
Source : News Nation Bureau