/newsnation/media/post_attachments/images/2016/10/27/39-ceasefire.jpg)
फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर के अब्दुल्लियां इलाके में पाकिस्तानी गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। वहीं, इस फायरिंग में छह स्थानीय लोग भी घायल हो गए।
पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के सीजफायर का उल्लंघन किया है। सीमापार से दागे गये मोर्टार में सात नागरिक घायल हुए हैं। घायलों को जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाक मंगलवार से लगातार आरएस पुरा में सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। जिसके बाद भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।
Ceasefire violation by Pakistan in Jammu and Kashmir's RS Pura sector this morning, six civilians injured in mortar shelling. pic.twitter.com/lts1ibOoIr
— ANI (@ANI_news) October 27, 2016
पिछले दिनों भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी रेंजर्स की भी मौत हुई है। जिसके बाद पाक विदेश मंत्रालय ने बुधवार को भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह को तलब किया था और वगैर उकसावे की फायरिंग का आरोप लगाया था।
उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इस ऑपरेशन में कम से कम 50 आतंकी ढेर हुए थे। जिससे बौखलाया पाकिस्तान सीजफायर तोड़ रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 40 से अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।