जम्मू-कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीज़फायर उल्लंघन
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस घटना में भारत की ओर से किसी के हताहत होने या किसी तरह की क्षति की कोई खबर नहीं है।
नई दिल्ली:
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस घटना में भारत की ओर से किसी के हताहत होने या किसी तरह की क्षति की कोई खबर नहीं है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार शाम को नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में बिना किसी उकसावे के भारी गोलीबारी की। उन्होंने मोर्टार, स्वचालित और छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों पर निशाना साधा।
सूत्रों के मुताबिक, 'हमारे जवानों ने मुस्तैदी से और प्रभावी तरीके से जवाब दिया। दोनों ओर से गोलीबारी शाम पांच बजे शुरू हुई और यह दो घंटे तक जारी रही।'
इस क्षेत्र में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के दौरे से एक दिन पहले संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना हुई है।
जम्मू-कश्मीर: पुलिस पर आतंकियों ने की फायरिंग, हताहत होने की खबर नहीं
गृह मंत्रालय की इस टीम ने शुक्रवार को जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों का दौरा किया था। टीम की शनिवार को राजौरी और पुंछ जिलों में एलओसी से सटे क्षेत्रों का दौरा करने की योजना है।
गृह मंत्रालय की यह टीम सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों की समस्याएं जानने के लिए उनसे मुलाकात कर रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को पाकिस्तान की ओर से बार-बार की जा रही संघर्षविराम की घटनाओं का खामियाजा भुगतना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 11: घर में 'विलेन' बन चुकी हिना खान ने लड़ाई में सलमान खान को घसीटा, किया ये कमेंट
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा