जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान शहीद, 3 की मौत, 10,000 लोग हुए बेघर

पाकिस्तान ने शनिवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया, तीन नागरिक मारे गए।

पाकिस्तान ने शनिवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया, तीन नागरिक मारे गए।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान शहीद, 3 की मौत, 10,000 लोग हुए बेघर

पाकिस्तान की गोलीबारी की वजह से बेघर महिला (फोटो-PTI)

पाकिस्तान ने शनिवार को संघर्षविराम (सीजफायर) का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया, तीन नागरिक मारे गए और दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए।

Advertisment

शहीद जवान की पहचान सिपाही मंदीप सिंह के रूप में हुई है। वह पुंछ जिले के कृष्णा घाटी (केजी) सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गए।

जम्मू में जिला प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तीन नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।

HIGHLIGHTS

  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा, नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में 4 लोगों की मौत
  • सीमावर्ती गांवों के 10,000 से अधिक बाशिंदों ने पलायन किया
  • LoC पर पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में शुक्रवार को दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे

Source : IANS

pakistan jammu-kashmir Jawan army Ceasefire Violation civilian
      
Advertisment