जम्मू-कश्मीर : बीते 48 घंटों में 4 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, 2 भारतीय जवान घायल

जम्मू एवं कश्मीर में बीते 48 घंटों से जारी गोलीबारी की घटना में चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई जबकि दो भारतीय जवान और दो नागरिक घायल हो गए।

जम्मू एवं कश्मीर में बीते 48 घंटों से जारी गोलीबारी की घटना में चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई जबकि दो भारतीय जवान और दो नागरिक घायल हो गए।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
जम्मू-कश्मीर : बीते 48 घंटों में 4 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, 2 भारतीय जवान घायल

जम्मू एवं कश्मीर में बीते 48 घंटों से जारी गोलीबारी की घटना में चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई जबकि दो भारतीय जवान और दो नागरिक घायल हो गए।

Advertisment

सूत्रों ने बताया कि राजौरी जिले के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गुरुवार को शुरू हुई पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और इस दौरान चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया, 'पाकिस्तानी सेना ने रक्षा और नागरिक इकाइयों को निशाना बनाने के लिए 120एमएम और 82एमएम मोर्टार का इस्तेमाल किया।'

और पढ़ें: गौरी लंकेश हत्या में संघ का नाम घसीटने से राहुल और येचुरी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज

उन्होंने बताया, 'पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी और गोलीबारी के दौरान हमारे दो जवान और दो नागरिक घायल हो गए।' इस गोलीबारी में आधा दर्जन आवासीय ढांचा या तो पूरी तरह से या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों के सभी स्कूलों को एहतियात के तौर पर पांच मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है।

और पढ़ें- गौरी लंकेश की हत्या के आरोपियों के करीब पहुंची पुलिस, बेंगलुरू SIT ने दो मुख्य संदिग्धों के जारी किए स्केच

Source : IANS

INDIA pakistan kashmir jammu
      
Advertisment