जम्मू कश्मीर के माछिल में हिमस्खलन, तीन जवान शहीद, एक घायल

जम्मू कश्मीर के उत्तरी कश्मीर में हुए हिमस्खलन में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं।

जम्मू कश्मीर के उत्तरी कश्मीर में हुए हिमस्खलन में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
जम्मू कश्मीर के माछिल में हिमस्खलन, तीन जवान शहीद, एक घायल

जम्मू कश्मीर हिमस्खलन (फाइल फोटो)

जम्मू कश्मीर के उत्तरी कश्मीर में हुए हिमस्खलन में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। घटना कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर की है। इस घटना में एक जवान घायल बताया जा रहा है।

Advertisment

शहीद जवानों की पहचान हो गई है। हिमस्खलन में शहीद होने वाले जवान हवलदार कमलेश सिंह, नायक बलवीर और सिपाही राजिनदर शामिल हैं। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है।

दो दिन पहले बुधवार को कुपवाड़ा सहित जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हिमस्खलन को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। सरकारी एजेंसी ने राज्य के कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी।

बता दें कि हिमस्खलन की आशंका तभी जारी की गई थी जब हाल ही में अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में 6.2 की तीव्रता वाला भूकंप आने के बाद उत्तरी भारत के कई हिस्से थर्रा गए थे। 

इससे पहले पिछले साल 12 दिसंबर को हुए एक घटना में भारतीय सेना के पांच जवान लापता हो गए थे। यह घटना नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दो चौकियों पर घटी थी।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Jammu and Kashmir army avalanche
      
Advertisment