/newsnation/media/post_attachments/images/2018/02/04/64-army3.jpg)
पाकिस्तान ने आज जम्मू कशमीर के पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय आर्मी चौकी को निशाना बना कर सीज फायर का उल्लघंन किया। इस गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक और एक किशोरी घायल हो गई।
अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के शाहपुर इलाके स्थित नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर अकारण गोलीबारी की। उन्होंने भारतीय चौकियों को छोटे स्वाचालित हथियारों व मोर्टार से निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी प्रभावी और मजबूत तरीके से जवाब दिया।'
अधिकारी ने कहा, 'एक 15 साल की लड़की और सेना का एक जवान पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'
रविवार सुबह 11 बजे से पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। माना जा रहा है कि घुसपैठियों की मदद के लिए पाकिस्तान लगातार गोली बारी करता रहता है। वहीं बीएसएफ लगातार अंतरारष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठियों के इरादों के नाकाम कर रही है।
#JammuAndKashmir: Pakistan violated ceasefire in Poonch's Shahpur sector (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/XDOgHWVWok
— ANI (@ANI) February 4, 2018
इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान ने राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लघंन किया था। जिसके बाद सीमा पर स्थित 71 स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया था।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में उठी आजादी की मांग, पश्तूनों ने किया प्रदर्शन
Source : News Nation Bureau