पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद, महिला की मौत

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया, जबकि एक महिला की मौत हो गई।

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया, जबकि एक महिला की मौत हो गई।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद, महिला की मौत

पाकिस्तानी गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया, जबकि एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक बालाकोट इलाके में शनिवार सुबह पाकिस्तानी गोलीबारी में रुकैया बीबी की मौत हो गई।

Advertisment

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के सुबह 5.30 बजे भारी गोलीबारी की।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी बोले, ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई मौतें, मीडिया तथ्यों से न करे खिलवाड़

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद मेंढर सेक्टर में सुबह 6.45 बजे तक गोलीबारी बंद हो गई।

मेहता ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना ने इसके बाद कृष्णा घाटी में शाम 5.0 बजे के करीब फिर से बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू की, जिसका भारत ने प्रभावी और दमदार जवाब दिया।'

उन्होंने बताया कि शाम में हुई गोलीबारी में नायक सुबेदार जगराम सिंह तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

42 वर्षीय तोमर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में तरसाना गांव के रहने वाले थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

मेहता ने कहा, 'गोलीबारी में शहीद हुए जूनियर कमिशंड ऑफिसर तोमर बहादुर और ईमादार सैनिक थे। देश हमेशा उनकी शहादत और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उनका ऋणी रहेगा।'

कृष्णा सेक्टर में ही पाकिस्तानी गोलीबारी में एक और भारतीय जवान के घायल होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: कश्मीर के शोपियां में गोलीबारी, आतंकियों के छिपे होने की आशंका

HIGHLIGHTS

  • पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के सुबह 5.30 बजे भारी गोलीबारी की
  • गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद,  एक जवान के घायल 
  •  शहीद नायक सुबेदार जगराम सिंह तोमर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में तरसाना गांव के रहने वाले थे 

Source : IANS

hindi news Jammu and Kashmir poonch Indian army Pakistan firing soldier dead ceasefire violence
      
Advertisment