'पाकिस्तान दिवस' के दिन जम्मू और कश्मीर में लगे देश-विरोधी नारे, अलगावादी नेता के खिलाफ FIR दर्ज
देश विरोधी नारे लगाने तथा गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने पर महिला अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
श्रीनगर:
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को देश विरोधी नारे लगाने तथा गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने पर महिला अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'हमने एक वीडियो के वायरल होने के बाद दुख्तरान-ए-मिल्लत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।'
उन्होंने कहा, 'हमारे संज्ञान में आया था कि संगठन की कार्यकर्ता गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त हैं। उन्होंने देश विरोधी नारे लगाए तथा नफरत फैलाने वाले भड़काऊ भाषण भी दिए।'
यहां एक कार्यक्रम में दुख्तरान-ए-मिल्लत ने 'पाकिस्तान दिवस' मनाया।
और पढ़ें: पाकिस्तानी दूतावास ने मनाया 'पाकिस्तान दिवस', भारत के साथ शांति पर दिया जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन की प्रमुख आसिया अंद्राबी को यह कहते हुए सुना गया कि धर्म, विश्वास और पैगंबर से प्रेम के आधार पर भारतीय उपमहाद्वीप के सभी मुसलमान पाकिस्तानी हैं।
इस दौरान संगठन की कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का राष्ट्रीय गान भी गाया।
पाकिस्तान में हर साल की तरह इस बार भी 23 मार्च को 'पाकिस्तान दिवस' मनाया गया। 23 मार्च 1940 को लाहौर में मुस्लिम लीग ने प्रस्ताव पास कर मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की थी। उसी की याद में यह दिवस मनाया जाता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: आज शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार