जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने एलओसी पर किया सीजफायर उल्लंघन, एक जवान घायल

जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया।

जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने एलओसी पर किया सीजफायर उल्लंघन, एक जवान घायल

भारतीय सेना (फाइल फोटो)

जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया।

Advertisment

रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने उड़ी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया, 'हमारे जवानों ने इसका मुस्तैदी से जवाब दिया।'

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास सुंदरवानी सेक्टर में ऑटोमेटिक मोर्टार से भारी गोलीबारी की। इस हमले का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दिया।

इससे पहले पाकिस्तान की ओर से 2 तारीख को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के तरफ से जमकर गोलीबारी की गई थी जिसमें कई घरों को नुकसान पहुंचा। गोलीबारी के कारण सीमा के आस-पास के सभी लोग सहमें हुए थे।

और पढ़ेंः INX मीडिया केस: कार्ति चिदंबरम की सीबीआई रिमांड 12 मार्च तक बढ़ी

Source : News Nation Bureau

News in Hindi pakistan jammu-kashmir LOC Ceasefire Violation Ceasfire On Loc
Advertisment