जम्मू कश्मीर में जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दोनों आतंकी ढेर हो गए हैं।

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दोनों आतंकी ढेर हो गए हैं।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
जम्मू कश्मीर में जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

फाइल फोटो

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दोनों आतंकी ढेर हो गए हैं। मुठभेड़ अनंतनाग के दारू इलाके में चल रही थी।

Advertisment

मुठभेड़ की घटना शुक्रवार रात की है। सूत्रों ने पुलिस को बताया कि इलाके में आतंकी छुपे हुए हैं जिसके बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी थी। जैसे ही घेराबंदी को लेकर आतंकीयों को पता चला गोलीबारी शुरु कर दी।

जवानों ने भी मोर्चा संभालते हए जवाबी कार्रवाई की और दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया। घटना स्थल से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल मुठभेड़ खत्म हो गया है।

मुठभेड़ के बाद इलाके को पूरी तरह से मुक्त घोषित करने के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया था।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

encounter Jammu and Kashmir Terrorists Anantnag
Advertisment