राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी बने राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष
झुंझुनूं से लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ने वाले मदनलाल सैनी पार्टी की अनुशासन समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजस्थान प्रदेश के लिए अपना अध्यक्ष का चुन लिया है। प्रदेश अध्यक्ष का यह पद पिछले ढाई महीने से खाली पड़ा हुआ था। पार्टी ने राज्यसभा के सांसद मदनलाल सैनी को नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है।
दो महीना पहले ही मदनलाल सैनी को राज्यसभा में भेजा गया था। संख्याबल ज्यादा होने के कारण इनका चुनाव निर्विरोध किया गया था। झुंझुनूं से लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ने वाले मदनलाल सैनी पार्टी की अनुशासन समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
सैनी को नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर गृह नगर सीकर में जश्न का माहौल है, जैसे ही सैनी को अध्यक्ष बनाये जाने की खबर आई तो सैनी के घर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर और नारेबाजी करके परिवार को बधाई दी। वहीं सैनी की पत्नी और बेटी ने भी इस पर खुशी जताते हुए पार्टी और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विधायक रह चुके सैनी को राज्य में बीजेपी को खड़ा करने का श्रेय भी जाता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट