अलीराजपुर में महिला केा हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी जेलकर्मी भेजे गए जेल

अलीराजपुर में महिला केा हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी जेलकर्मी भेजे गए जेल

अलीराजपुर में महिला केा हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी जेलकर्मी भेजे गए जेल

author-image
IANS
New Update
Jail

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में अपने पति से मुलाकात करने आई एक पत्नी केा जेल परिसर में ही जेल कर्मियों ने अपनी हवस का शिकार बना दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर दो जेलकर्मियों केा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisment

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला और उसका पति फर्जी तरीके से शादी कराने के आरोप में बड़वानी की जेल में थे। कोरेाना बढ़ने पर दोनों केा अलीराजपुर जेल भेज दिया गया था। महिला पिछले कुछ दिनों से पैरोल पर है। वह एक दिन अपने पति से मुलाकात करने के लिए जेल आई तो वहां का एक जेलकर्मी अनिल त्रिवेदी उसे बहला फुसलाकर किसी काम के बहाने परिसर में ही स्थित अपने आवास पर ले गया, जहां दूसरा आरोपी वीरेंद्र यादव पहले से मौजूद था।

महिला का आरेाप है कि दोनों ने उसे डराया धमकाया और दुष्कर्म भी किया। महिला की शिकायत पर आदिम जाति कल्याण थाने में दुष्कर्म और अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जोबट उप जेल भेज दिया है।

महिला का आरोप है कि दोनों जेलकर्मियों ने उसे धमकाते हुए कहा था कि अगर कहीं शिकायत की तो उसके पति को जेल के भीतर चैन से नहीं रहने दिया जाएगा। महिला भ्ीा पांच माह की पैरोल पर है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment